इस लेख में पोस्ट ऑफिस गाइड भाग 1 के ‘डाकघर के प्रकार और कार्य समय’ का संक्षिप्त वर्णन और 20 महत्वपूर्ण MCQ प्रश्न प्रदान कर रहे हैं. MCQ न केवल परीक्षा के लिए उपयोगी होगी, बल्कि डाकघर के प्रकार और कार्य समय को भी समझने में मदद करते हैं।
Contents
डाकघरों के प्रकार (Types of Post Offices)
डाकघर गाइड भाग 1 के धारा 2 में डाकघर के प्रकार दिए गये हैं. जिसके अनुसार भारतीय डाक विभाग के तहत देश भर में तीन प्रकार के डाकघर होते हैं:
1. प्रधान डाकघर (Head Post Office – HPO)
- यह किसी जिले या बड़े क्षेत्र का मुख्य डाकघर होता है।
- इसका संचालन प्रधान डाकपाल या हेड पोस्टमास्टर करते हैं।
- यह एक राजपत्रित अधिकारी होता है, जिसके पास डाकघर अधीक्षक जैसे अधिकार होते हैं।
- अधिकतर प्रधान डाकघर प्रथम श्रेणी के होते हैं।
2. उपडाकघर (Sub Post Office – SO)
- उपडाकघर का संचालन उपडाकपाल करते हैं।
- इसके अधीन आने वाले शाखा डाकघरों से संबंधित लेखा-जोखा और डाक वितरण जैसी जिम्मेदारियाँ इसी के पास होती हैं।
- उपडाकघर के तीन प्रकार हैं –
- ट्रिपल हैंडेड – A क्लास
- डबल हैंडेड – B क्लास
- सिंगल हैंडेड – C क्लास
- जिनके पिनकोड और डिलीवरी स्टाफ हो व डिलीवरी SO है. जिनका अपना कोई पृथक पिनकोड नहीं वह नॉन-डिलीवरी उपडाकघर है.
3. शाखा डाकघर (Branch Post Office – BO)
- ये डाकघर गांवों और छोटे इलाकों में होते हैं।
- इनका संचालन शाखा डाकपाल करते हैं।
- यहाँ डाकघर का कार्य समय सीमित होता है:
- लेवल-1 शाखा डाकघर: अधिकतम 4 घंटे
- लेवल-2 शाखा डाकघर: अधिकतम 5 घंटे
2. डाकघर का कार्य समय (Business Hours of Post Offices)
डाकघर के काम करने का समय पोस्ट ऑफिस गाइड भाग 1 के अनुसार निम्न प्रकार से तय किया गया है:
सामान्य कार्य दिवस
- डाकघर सप्ताह के सामान्य कार्यदिवसों (सोम–शनिवार) में खुले रहते हैं।
- हर डाकघर की कार्यसमय अलग हो सकती है, लेकिन आमतौर पर सुबह 9:00 से शाम 5:00 बजे तक होती है।
रविवार और छुट्टियों पर कार्य
- रविवार और अवकाश वाले दिन में डाकघर आमतौर पर बंद रहते हैं,
लेकिन रात्रिकालीन डाकघर (Night Post Offices) रविवार को भी खुले रहते हैं।- रेल डाक सेवा, प्रेस छटाई डाकघर, रात्रिकालीन डाकघर में इस दिन यदि कोई रजिस्टर्ड समाचार पत्र भेजा जाए तो उस पर विलंब शुल्क नहीं लिया जाता।
- सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक एक शिफ्ट में खुलते हैं.
वार्षिक छुट्टियाँ
- हर वर्ष डाक विभाग को 17 छुट्टियाँ मिलती हैं:
- 14 छुट्टियाँ पूरे भारत के सभी डाकघरों के लिए समान होती हैं।
- 3 छुट्टियाँ प्रत्येक सर्कल (Postal Circle) द्वारा स्थानीय स्तर पर निर्धारित की जाती हैं।
ग्रामीण डाकघरों का समय
- ग्रामीण क्षेत्रों के शाखा डाकघरों में कार्य समय सीमित होता है:
- लेवल-1 शाखा डाकघर: अधिकतम 4 घंटे
- लेवल-2 शाखा डाकघर: अधिकतम 5 घंटे
विशिष्ट जानकारी
- डाक महानिदेशक किसी भी डाकघर के कार्य समय को शाम 08:30 बजे तक बढ़ा सकते हैं.
- चल डाकघरों का उद्देश्य देर से भी डाक बुक करने की सुविधा देना है.
- मद्रास और नागपुर के चल डाकघर को मनी आर्डर बुक करने की अनुमति है.
- चल डाकघर रविवार और छुट्टियों में बंद रहते हैं. सुविधा – डाक टिकट, पोस्टल सामग्री और हवाई डाक बुक करना.
- फ्रैंक वस्तु को लेटर बॉक्स में नहीं डालना चाहिए अन्यथा उसे अदत्त डाक भार वस्तु माना जाता है.
डाकघर कार्य समय (working hours) से सम्बंधित महत्वपूर्ण धारा
- धारा 4 – चल डाकघर
- धारा 5 – सप्ताह के सामान्य कार्य दिवस
- धारा 7 – रविवार और छुट्टियों के कार्य
- धारा 8 – डाकघर की छुट्टियाँ
Read Also – Organization of department of posts
डाकघर के प्रकार और कार्य समय से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (MCQ) | पोस्ट ऑफिस गाइड भाग 1
अगर आप पोस्ट ऑफिस परीक्षा, PA/SA LDCE, GDS, या डाक विभाग भर्ती की तैयारी कर रहे हैं, तो डाकघर के प्रकार (Types of Post Offices) और डाकघर के कार्य समय (Business Hours of Post Office) से संबंधित जानकारी आपके लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस लेख में हम आपको पोस्ट ऑफिस गाइड भाग 1 के डाकघर के प्रकार (Types of Post Offices) और डाकघर के कार्य समय (Business Hours of Post Office) पर बनाए गए 20 महत्वपूर्ण MCQ प्रश्न प्रदान कर रहे हैं, जो आगामी परीक्षाओं के लिए बेहद उपयोगी हैं।
डाकघर के प्रकार से संबंधित बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ)
प्रश्न: डाक विभाग में डाकघरों के कितने प्रकार होते हैं?
a. 2
b. 3
c. 4
d. 5
सही उत्तर: b. 3।
प्रश्न: प्रधान डाकघर के प्रमुख अधिकारी को क्या कहते हैं?
a. शाखा डाकपाल
b. डाक अधीक्षक
c. प्रधान डाकपाल
d. उपडाकपाल
सही उत्तर: c. प्रधान डाकपाल।
प्रश्न: कौन-सा डाकघर सामान्यतः प्रथम श्रेणी का होता है?
a. शाखा डाकघर
b. उपडाकघर
c. प्रधान डाकघर
d. RMS डाकघर
सही उत्तर: c. प्रधान डाकघर।
प्रश्न: उपडाकघर के प्रमुख अधिकारी को क्या कहा जाता है?
a. पोस्ट मास्टर जनरल
b. प्रधान डाकपाल
c. उपडाकपाल
d. शाखा डाकपाल
सही उत्तर: c. उपडाकपाल।
प्रश्न: शाखा डाकघर का कार्य समय अधिकतम कितना हो सकता है?
a. 8 घंटे
b. 6 घंटे
c. 5 घंटे
d. 3 घंटे
सही उत्तर: c. 5 घंटे।
प्रश्न: शाखा डाकघर का संचालन कौन करता है?
a. ग्राम सेवक
b. शाखा डाकपाल
c. डाक अधीक्षक
d. पंचायत सचिव
सही उत्तर: b. शाखा डाकपाल।
प्रश्न: किस डाकघर में लेखा और डाक रसीद-भेजने का कार्य होता है?
a. शाखा डाकघर
b. उपडाकघर
c. प्रधान डाकघर
d. GPO
सही उत्तर: b. उपडाकघर।
प्रश्न: शाखा डाकघर लेवल-1 का कार्य समय अधिकतम कितना होता है?
a. 3 घंटे
b. 5 घंटे
c. 4 घंटे
d. 6 घंटे
सही उत्तर: c. 4 घंटे।
डाकघर के कार्य समय से संबंधित प्रश्न (Post Office Business Hours MCQ)
प्रश्न: डाकघर की कुल वार्षिक छुट्टियाँ कितनी होती हैं?
a. 12
b. 15
c. 17
d. 10
सही उत्तर: c. 17।
प्रश्न: डाकघर की 17 छुट्टियों में से कितनी पूरे देश में समान होती हैं?
a. 10
b. 14
c. 5
d. 8
सही उत्तर: b. 14।
प्रश्न: शेष 3 छुट्टियाँ किस स्तर पर तय होती हैं?
a. राष्ट्रीय
b. विभागीय
c. सर्कल स्तर पर
d. जिला स्तर पर
सही उत्तर: c. सर्कल स्तर पर।
प्रश्न: डाकघर का सामान्य कार्यदिवस कौन-कौन से होते हैं?
a. सोमवार–शनिवार
b. रविवार–शुक्रवार
c. सोमवार–गुरुवार
d. केवल सोमवार
सही उत्तर: a. सोमवार–शनिवार।
प्रश्न: ग्रामीण डाक सेवक शाखा डाकघर का कार्य अधिकतम कितने घंटे होता है?
a. 4
b. 5
c. 6
d. 8
सही उत्तर: b. 5।
प्रश्न: किस प्रकार का डाकघर रविवार को भी खुला रहता है?
a. उपडाकघर
b. शाखा डाकघर
c. रात्रिकालीन डाकघर
d. प्रधान डाकघर
सही उत्तर: c. रात्रिकालीन डाकघर।
प्रश्न: रात्रिकालीन डाकघर में रविवार को रजिस्टर्ड समाचार पत्र भेजने पर क्या होता है?
a. सेवा नहीं होती
b. अतिरिक्त शुल्क लगता है
c. विलंब शुल्क नहीं लिया जाता
d. डबल शुल्क लगता है
सही उत्तर: c. विलंब शुल्क नहीं लिया जाता।
प्रश्न: डाकघर के कार्य समय से संबंधित जानकारी किस धारा में है?
a. धारा 2
b. धारा 4
c. धारा 5 से 8
d. धारा 10 से 12
सही उत्तर: c. धारा 5 से 8।
प्रश्न: शाखा डाकघर लेवल-2 का अधिकतम कार्य समय कितना होता है?
a. 3 घंटे
b. 4 घंटे
c. 5 घंटे
d. 6 घंटे
सही उत्तर: c. 5 घंटे।
प्रश्न: डाकघरों के कार्य समय से संबंधित जानकारी कहाँ दी गई है?
a. पोस्टल एक्ट में
b. पोस्टल टैरिफ बुक में
c. पोस्ट ऑफिस गाइड भाग 1 में
d. स्पीड पोस्ट मैनुअल में
सही उत्तर: c. पोस्ट ऑफिस गाइड भाग 1 में।
प्रश्न: डाकघरों में समयसीमा से अधिक समय तक डाक रखे जाने पर रजिस्ट्री और गैर-रजिस्ट्री वस्तुओं के लिए विलम्ब शुल्क है –
a. क्रमशः 1 रूपये और 2 रूपये
b. क्रमशः 3 रूपये और 4 रूपये
c. क्रमशः 3 रूपये और 2 रूपये
d. क्रमशः 4 रूपये और 2 रूपये
सही उत्तर: c. क्रमशः 3 रूपये और 2 रूपये।
निष्कर्ष (Conclusion)
डाक विभाग की परीक्षाओं में अक्सर पोस्ट ऑफिस गाइड भाग 1 से प्रत्यक्ष प्रश्न पूछे जाते हैं। ऊपर दिए गए MCQ न केवल परीक्षा के लिए उपयोगी हैं, बल्कि डाकघर के प्रकार और कार्य समय को भी समझने में मदद करते हैं।